Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिल्ली को लंदन-पेरिस बनाने का किया वादा, अब असम से करने लगे तुलना: CM हिमंत का केजरीवाल पर तंज

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा के बीच शुरू हुई ट्विटर वॉर रविवार को भी जारी है। मुख्यमंत्री हिंमत ने आज केजरीवाल के प्रस्तावित असम दौरे को लेकर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करके कहा, ‘आज आप असम आने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं अरविंद केजरीवाल जी। मुझे दुख और अफसोस है कि आपकी ऐसी इच्छा तब नहीं जागती है, जब हमारे असम के लोग बाढ़ जैसी भीषण प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे होते हैं! और हां, आपके उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी को तो असम से आमंत्रण भेजा ही जा चुका है।’