Friday, July 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिल्ली दंगे : 69 हिरासत में

नई दिल्ली।
गणतंत्र दिवस पर किसानों के उग्र प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बड़े किसान नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें डॉ.दर्शनपाल और योगेंद्र यादव सहित 37 किसान नेताओं के नाम शामिल हैं। एक टीवी चैनल के अनुसार समयपुर बादली की एफआइआर नं. 39 में मेधा पाटकर और योगेन्द्र यादव का नाम है। जम्हूरी किसान सभा पंजाब के कुलवंत सिंह संधू, भारतीय किसान सभा डाकोड़ा के बूटा सिंह, कमलप्रीत सिंह पन्नू, किसान मजदूर संघर्ष समिति के सतनाम सिंह पन्नू, सुरजीत सिंह फूल, जोगिंदर सिंह, हरमीत सिंह कादियान, बलवीर सिंह राजेवाल, सतनाम सिंह साहनी, डॉ. दर्शनपाल, भोग सिंह मंसा, बलविन्दर सिंह ओलख, सतनाम सिंह भेरू, बूटा सिंह शादीपुर, बलदेव सिंह सिरसा, जगबीर सिंह टाडा, मुकेश चन्द्र, सुखपाल सिंह डाफर, हरपाल सिंह सांगा, कृपाल सिंह नाटूवाला, राकेश टिकैत, कविता, ऋषिपाल अंबावता, वीएम सिंह और प्रेम सिंह गहलोत का नाम शामिल है। एफआइआर में आपराधिक षड्यंत्र, डकैती, घातक हथियार का उपयोग और हत्या का प्रयास जैसी गंभीर धाराओं सहित कुल 13 धाराएं लगी हैं।
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर दंगा करने वाले 19 लोगों को गिरफ्तार किया है और 50 को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने 22 एफआईआर दर्ज की हैं। इन दंगों में 394 पुलिस जवान घायल हुए हैं। दिल्ली में इसके बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। लालकिला को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आईटीओ में बस और बैरिकेड लगाकर रास्ता ब्लॉक किया गया है। सिंघु बॉर्डर भी कड़ा पहरा है। गणतंत्र दिवस पर देश की राजधानी में हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस अब हुड़दंगियों की पहचान में जुट गई है। आईटीओ पर हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने आईपी स्टेट थाने में एक एफआईआर दर्ज की है। इसमें ट्रैक्टर पर स्टंट करते हुए जिस शख्स ने पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की थी उसका नाम है। हालांकि ट्रैक्टर पलटने से उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *