Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिल्ली रैली में अधिकाधिक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हों : महेन्द्र गहलोत

रायसिंहनगर। दिल्ली में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की 4 सितंबर को होने वाली रैली की तैयारियों की समीक्षा के लिए केश कला बोर्ड अध्यक्ष महेंद्र गहलोत यहां पहुंचे। जाट धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई आसमान छू रही है, अब तो केंद्र सरकार ने नमक पर भी टैक्स लगा दिया है। विपक्ष में होने के नाते कांग्रेस का यह धर्म बनता है कि केंद्र की गलत नीतियों का विरोध करे। महंगाई पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाए जा रहे। रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की रैली में अधिकाधिक संख्या में पहुंचें। इसमें आमजन की भी ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो, इसीलिए ही मैं आपके बीच पहुंचा हूं। पूर्व विधायक सोना देवी बावरी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में 3 सितंबर शाम को दिल्ली के लिए बसों, निजी वाहनों और रेल से रवाना होंगे। बैठक को पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र गोदारा, नगरपालिका उपाध्यक्ष हरीश डाबी, जिला परिषद डायरेक्टर प्रतिनिधि जगतार सिंह समरा, भू आवंटन सलाहकार समिति सदस्य पलविंदर रोमाणा, मनोनीत पार्षद योगेश बिश्नोई, आरके छिंपा, पंचायत समिति डायरेक्टर गुरदीप कौर, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कंचन डागला, पार्षद नितेश सहित जनप्रतिनिधिगण और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।