नई दिल्ली
अगर आप दिवाली पर शेयर मार्केट (Stock Market) से कमाई करने की सोच रहे हैं तो आप एशियन पेंट्स के शेयर (Asian Paints Share) पर नजर रख सकते हैं। एक्सपर्ट इस शेयर पर बुलिश (Expert bullish) हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। दरअसल, आज बुधवार को कंपनी के शेयर लगभग 3% चढ़कर 3,552.70 रुपये तक पहुंच गए। बीएसई पर यह शेयर अपने 52 वीक हाई 3,588.05 रुपये के करीब पहुंच गया है। बता दें कि कंपनी के शेयर 10/01/2022 को 52 वीक हाई को टच किया था। वर्तमान में शेयर अपने 8 महीने के हाई पर है।
कंपनी को हुआ मुनाफा
पिछले तीन महीनों में, एशियन पेंट्स ने सालाना आधार पर 80.39 प्रतिशत की मजबूत रिपोर्ट के बाद 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। वर्ष (YoY) 30 जून, 2022 को समाप्त पहली तिमाही के लिए अपने समेकित शुद्ध लाभ में 1,036 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई, क्योंकि कारोबार वाॅल्युम और प्राइस दोनों में बढ़ा है। तिमाही के दौरान परिचालन से इसका रेवेन्यू 55 प्रतिशत बढ़कर 8,579 करोड़ रुपये हो गया।
एशियन पेंट्स के घरेलू सजावटी कारोबार ने अच्छी कंज्यूमर डिमांड है और तिमाही के लिए शानदार रेवेन्यू वृद्धि दर्ज की। तिमाही में दर्ज की गई मात्रा वृद्धि पिछली छह तिमाहियों में सबसे अधिक थी। कारोबार ने मात्रा और मूल्य के लिहाज से भी 4 साल की मजबूत चक्रवृद्धि वृद्धि दर्ज की।