Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दीपक हुड्डा का बचपन का सपना हुआ पूरा, कोहली या धोनी से भारतीय कैप पाने का देखा था ड्रीम

नई दिल्ली

भारतीय ऑलराउंडर दीपक हुड्डा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में इंटरनेशनल डेब्यू किया। दूसरे मैच में भी उनको खेलने का मौका मिला और इन दोनों मैचों में इस ऑलराउंडर ने अपने खेल से काफी प्रभावित किया है। दीपक हुड्डा ने कहा कि उनका सपना था कि उन्हें एमएस धोनी या विराट कोहली से डेब्यू कैप मिले और वेस्टइंडीज के खिलाफ ये साकार होने पर काफी अच्छा लगा।