Monday, July 8निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दीपिका पादुकोण ने व्हाइट मोनोकिनी में दिए हॉट पोज, ज्यादा नहीं है कीमत!

नई दिल्ली

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने फैशन स्टाइल के लिए काफी ज्यादा फेमस हैं। उनके लुक्स हमेशा कमाल के होते हैं। दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा सहित गेहराइयां की पूरी कास्ट फिल्म को मिल रही तारीफों का लुफ्त उठा रहे हैं। हाल ही में पूरी स्टार कास्ट ने एक लीडिंग मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया। इस फोटो में सभी कमाल लग रहे हैं। शूट के लिए दीपिका पादुकोण का लुक काफी चर्चा में बना हुआ है। मंगलवार को दीपिका ने अपने फैंस के साथ एक मैगजीन के कवर शूट की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस लुक में दीपिका ने बेहद बोल्ड लुक शेयर किया है।

कैसा है लुक

एक्ट्रेस ने एक सफेद मोनोकिनी लुक को कैरी किया है। दीपिका की मोनोकिनी लग्जरी वियर लेबल, स्टूडियो बरामदा के कलेक्शन में से एक है। क्लासिक व्हाइट माइलॉट में नेकलाइन, हॉल्टर टाई, हाई-कट लेग्स, बैक डिटेल और स्टार के कर्व्स पर एक अच्छी तरह से फिटिंग सिल्हूट है। दीपिका ने अपने  लुक को गोल्ड एक्सेसरीज के साथ स्टाइल किया है, जिसमें एक जोड़ी चेन ईयररिंग्स और चंकी लेयर्ड चूड़ियां शामिल थीं।