Sunday, April 19निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दीपिका पादुकोण पर चढ़ा रॉकी और रानी का बुखार:कार के अंदर बैठकर झुमका गिरा रे पर किया डांस, आलिया भट्ट भी मुरीद हुईं

रणवीर सिंह, आलिया भट्ट की हालिया रिलीज फिल्म रॉकी और रानी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। इसी बीच रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी रियल लाइफ रानी यानी दीपिका पादुकोण के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस फिल्म के गाने ‘व्हाट झुमका’ के स्टेप्स करते हुए नजर आईं।

गाड़ी के अंदर नजर आए दोनों

वीडियो में रणवीर और दीपिका कार के अंदर नजर आ रहे हैं। इस दौरान दीपिका, रणवीर की फिल्म ‘रॉकी और रानी के गाने ‘झुमका’ का हुक-स्टेप कर रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने रणवीर के किरदार रॉकी रंधावा का डायलॉग बोलने की भी कोशिश करती हैं और वीडियो के लास्ट में कहती हैं, ‘कोई भी आपके जैसा नहीं कर सकता।’ रणवीर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘उन्हें ये बहुत पसंद आया @दीपिकापादुकोण।

आलिया भट्ट ने किया रिएक्ट
इस वीडियो को आलिया भट्ट ने अपने इंस्टा की स्टोरी पर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आउटस्टैंडिंग।’

सोशल मीडिया पर फैंस भी दीपिका के डांस मूव्स की तारीफ कर रहे हैं।

28 जुलाई को रिलीज हुई है फिल्म
करण जौहर के निर्देशन में बनी यह फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में रणवीर, आलिया के अलावा शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेंद्र भी लीड रोल में हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म की कहानी रॉकी रंधावा यानी रणवीर सिंह और रानी चटर्जी यानी आलिया भट्ट की लव स्टोरी पर आधारित है ।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने रिलीज के तीसरे दिन दिन यानी रविवार को 19.18 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। तीन दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 46.33 करोड़ रुपए हो गया है।