Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे हैं दिग्गज अभिनेता अरुण बाली, अस्पताल में किया गया भर्ती

टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड तक में कई फिल्मों में शानदार अभिनय से पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता अरुण बाली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेता एक दुर्लभ बीमारी मायस्थेनिया ग्रेविस से जूझ रहे हैं। तबीयत खराब होने के चलते उन्हें हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि उनकी तबीयत को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आई है।

सिने एंड टीवी आर्टिस्टेस एसोसिएशन की मेंबर नुपुर अलंकार अरुण बाली की काफी समय से जानती हैं। उन्होंने जब अरुण बाली को फोन किया तो बात करने के दौरान उन्हें महसूस हुआ की उनके बोलने में कुछ परेशानी है। जिसके बाद अरुण बाली की बेटी ने बाद में नूपुर को इस बारे में बताया कि उन्हें मायस्थेनिया ग्रेविस डायग्नोस हुआ है। इसके बाद नुपुर ने उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की सलाह दी। यह एक दुर्लभ ऑटोइम्यून बीमारी है। जो नर्व्स और मसल्स के बीच कम्युनिकेशन फेलियर की वजह से होती है।

नूपुर ने एक इंटरव्यू में बताया, मैं अरुण सर से फोन पर बात कर रही थी, जब मुझे लगा कि उनकी स्पीच में कुछ गड़बड़ है और मैंने उन्हें बताया। इसके बाद मैंने उनके बेटे अंकुश से बात संपर्क करने की कोशिन की लेकिन बात नहीं हो पाई। इसके बाद मैंने अंकुश के सहयोग राजीव मेनन को फोन किया जहां से दूसरा नंबर मिला और मैंने उन्हें सलाह दी कि अरुण सर को तुरंत अस्पताल ले जाएं।

इसके आगे नुपुर ने कहा, ‘आज मुझे अरुण जी के नंबर से कॉल आया…तब वह बिल्कुल भी स्पष्ट नहीं बोल पा रहे थे। उनकी बेटी इतिश्री ने मुझे उनकी तबीयत के बारे में बताया। मैं वास्तव में उनके लिए चिंतित हूं और उनके जल्दी ही ठीक होने की प्रार्थना करती हूं।’

दिग्गज अभिनेता अरुण वाली ने 90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह राजू बन गया जेंटलमैन, फूल और अंगारे, खलानयक, थ्री इडियट्स और पानीपत समेत कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। इसके अलावा उन्होंने टीवी शो ‘बाबुल की दुआएं लेती जा’ अभिनेता से जुड़ी यह खबर उनके फैंस के लिए चिंतित कर देने वाली है।