Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का कारावास

अजमेर (वार्ता). राजस्थान में अजमेर के पोक्सो मामले की अदालत ने आज एक अहम फैसले में दुष्कर्म के आरोपी को दण्डित किया है।
पुष्ट जानकारी के मुताबिक मामला 23 मार्च 2021 का जिले के जवाजा थानाक्षेत्र का है जब आरोपी ने एक नाबालिग को उसके मां-बाप की अनुपस्थिति में बहला फुसला कर एकांत में दुष्कर्म किया, जिसकी आगे जांच में पुष्टि भी हुई।
अजमेर की पोक्सो न्यायालय संख्या-1 के न्यायाधीश ने आज मामले में फैसला सुनाते हुए दुष्कर्म के आरोपी ललित सिंह को 20 वर्ष का कठोर कारावास तथा 22 हजार रुपये के अर्थ दण्ड से दण्डित किया है।
मामले में पीड़िता के मां-बाप ने जवाजा थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी।