Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दुष्टों का नाश करने के लिए अवतरित होते हैं भगवान

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जब-जब धर्म का ह्रास होता है तब-तब भगवान को अवतार लेना पड़ता है। यह कथन हरिद्वार से पधारे स्वामी सुरेश मुनि महाराज ने कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शुक्रवार को संत आश्रम में कहे। जंक्शन के संत आश्रम में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शुक्रवार को भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुनि उदासीन आश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट हरिद्वार से पधारे स्वामी सुरेश मुनि महाराज ने कहा कि दुष्टों का नाश करने के लिए भगवान अवतरित होते हैं। कंस के बढ़ते अत्याचारों को देखते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया और दुष्टों का नाश किया। कालांवाली से पधारे अश्विनी कुमार शर्मा ने भजनों की ऐसी बौछार की कि सारा पंडाल कृष्णमय हो गया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष व पार्षद संतोष बंसल, संत आश्रम अध्यक्ष रमेश जिंदल, मदन गोपाल जिंदल, रामकुमार जिंदल, जितेंद्र जिंदल, मणिशंकर जालंधरा, सुनील धूड़िया, बीरबल जिंदल, कृष्ण कुमार, रोहित जिंदल आदि मौजूद रहे।