Monday, November 23निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘दोबारा’ की रिलीज डेट आई सामने! तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप की जोड़ी करेगी धमाल!

मुंबई

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) सिर्फ अपने बेबाक अंदाज के लिए ही नहीं बल्कि अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। तापसी पन्नू की फिल्मों का फैन्स को इंतजार रहता है और ऐसे में उनके चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म दोबारा (Dobaaraa) बीते लंबे वक्त से चर्चा में है और अब उसकी रिलीज डेट सामने आ गई है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) कर रहे हैं और फैन्स को उम्मीद को तापसी और अनुराग की जोड़ी से काफी उम्मीदे हैं।

19 अगस्त को रिलीज होगी ‘दोबारा’
एकता कपूर और अनुराग कश्यप की बहुप्रतीक्षित नए जमाने की थ्रिलर फिल्म ‘दोबारा’, 19 अगस्त 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार है।  तापसी पन्नू  स्टारर यह फिल्म प्रशंसित निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित और शोभा कपूर और एकता आर कपूर (कल्ट मूवीज, बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत एक नया नया विंग) और सुनीर खेतरपाल और गौरव बोस (एथेना) द्वारा निर्मित है।