Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दो बेटियों संग पिता ने किया सुसाइड, तीनों की मौत:बेटा बहन को ससुराल भेजने पर अड़ा था, पिता-बेटियां फंदे पर लटके

बाड़मेर। बाड़मेर में शुक्रवार को एक पिता ने अपनी दो बेटियों के साथ पेड़ पर लटककर सुसाइड कर लिया। सुबह आसपास के लोगों ने शव लटकते देखकर परिजनों को बुलाया। पुलिस को सूचना दी गई। एक बेटी के ससुराल वालों को सूचना दी गई। जांच में सामने आया कि देर रात परिवार के सदस्यों में बेटी को ससुराल भेजने की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पिता अपनी बेटी को ससुराल नहीं भेजना चाहता था। वहीं, बेटा बहन को ससुराल भेजने पर अड़ा था। पुलिस भी परिवार के सदस्यों को समझाने के लिए पहुंची थी। इसके बाद झगड़ा नहीं करने की बात कहकर चली गई थी।
घटा बाड़मेर जिले के सिणधरी थानान्तर्गत सणपा गांव की है। पुलिस के अनुसार किसान शंकराराम (55) पुत्र रामाराम व बेटी धुड़ी (15) और सुआ (30) ने सुसाइड कर लिया। शंकराराम की बेटी सुआ दो दिन पहले ससुराल में हुए विवाद के बाद घर आ गई थी। बेटा खेताराम बेटी को सुसराल भेजने के लिए कह रहा था। देर रात परिवार में विवाद हुआ था। झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस रात को उनके घर पर पहुंची। परिवार के सदस्यों को समझाया। परिवार के लोगों ने झगड़ा नहीं करके की बात कहने पर पुलिस रात को वहां से चली गई।
शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे घर के पीछे खेत में बुजुर्ग शंकराराम व नाबालिग व विवाहित बेटी के साथ पेड़ से लटकर सुसाइड कर लिया। सुबह खेत के पास से निकल रहे लोगों ने तीनों को लटका हुआ देखकर परिजनों को बुलाया। पुलिस को सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
आरजीटी थानाधिकारी ओमप्रकाश के मुताबिक बेटी के सुसराल वालों को सूचना दे दी है। इनके आने के बाद शवों को नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद के चलते तीनों से सुसाइड किया है। जांच शुरू कर दी है।
बेटी की शादी 10 साल पहले हुई थी
मिली जानकारी के मुताबिक बेटी की शादी 10 साल पहले सणेचा गांव निम्बलकोट हुई थी। कुछ दिन पहले ही बेटी पीहर आई थी। तब गुरुवार रात को बेटी को पीहर जाने की बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच झगड़ा हो गया। मृतका बेटी के 8 साल का बेटा है।