Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दो मैच के बाद भी शोएब अख्तर की तमन्ना नहीं हुई पूरी

नई दिल्ली

पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि वो चाहते हैं कि यूएई में होने वाले एशिया कप फाइनल का भारत और पाकिस्तान हिस्सा हो। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम एशिया कप सुपर फोर में लगातार दो मैच हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर है। 

पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 मुकाबला हारने के बाद अब रोहित की टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिए किसी चमत्कार का इंतजार है। दासुन शनाका के नेतृत्व वाली श्रीलंका की टीम ने अपने अभियान की शुरुआत हार के साथ की थी। पहले मैच में अफगानिस्तान ने टीम को 8 विकेट से हराया था, लेकिन उसके बाद टीम ने लगातार तीन मैच जीतकर सुपर-4 में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। 

शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”मैं चाहता था कि भारत और पाकिस्तान फाइनल में खेलें, और मैंने पहले ही टिकट खरीद लिए थे। मैं भारतीय और पाकिस्तानी दर्शकों से बातचीत करना चाहता था।”