Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

द कपिल शर्मा शो पर लगेगा ताला? ‘अनुपमा’ छोड़ने के 2 हफ्ते बाद अनघा भोसले ने 3 पन्नों में खोला राज

नई दिल्ली

टीवी इंडस्ट्री में इस समय हलचल मची हुई है। एक के बाद एक कोई ना कोई ऐसी खबर जरूर सामने आ रही है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब हो रही है। इस रिपोर्ट में हम आपको टीवी इंडस्ट्री की दो सबसे बड़ी खबर से रूबरू करवाएंगे। पहली खबर द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) से जुड़ी हुई है, तो वहीं दूसरी खबर रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सुपरहिट टीवी शो अनुपमा (Anupama) से जुड़ी है। इन दोनों खबरों ने फैन्स के बीच खलबली सी मचा दी है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर में पूरा मामला क्या है? 

बंद होगा द कपिल शर्मा शो
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो बंद हो सकता है। लोग इसे द कश्मीर फाइल्स को शो पर प्रमोट ना करने वाली बात से भी जोड़ने लगे हैं लेकिन आपको बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है। दरअसल कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने खुलासा किया है कि वह जुन-जुलाई के महीने में यूएस-कनाडा टूर पर रहेंगे। कपिल शर्मा की इस पोस्ट के बाद शो के बंद होने की खबरों को तो जैसे हवा ही मिल गई। फिलहाल तो टीवी गलियारे से यही खबर सामने आ रही है कि जल्द ही कपिल अपने शो के ऑफ एयर किए जाने की घोषणा कर सकते हैं।