नई दिल्ली
अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत को अच्छी की लेकिन फिल्म वैसा कमाल नहीं दिखा पाई जिसकी उम्मीद की जा रही थी। पहले ही वीकेंड के बाद फिल्म घुटनों पर आती दिखाई पड़ी और अब अक्षय कुमार ने फिल्म के बिजनेस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म के बिजनेस के बारे में अक्षय कुमार ने कहा, ‘सबसे पहले तो मैं आपको बता दूं कि मैं उस सक्सेस से बहुत खुश हूं जो ‘द कश्मीर फाइल्स’ को मिल रही है।’