नई दिल्ली
फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर जारी विवाद के बीच बुधवार को कथित दौर पर बीजेपी कार्यकर्ता पुलिस से झड़प के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल के घर तक पहुंच गए। इस दौरान सीएम केजरीवाल के घर पर पत्थरबाजी भी हुई। इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी काफी गुस्से में है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल की हत्या करवाना चाहती है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल को चुनाव में नहीं हरा पाई तो अब वो उन्हें जान से मरवा देना चाहती है।
सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि पुलिस के होते हुए भी बीजेपी के गुंडे आज सीएम अरविंद केजरीवाल के घर तक पहुंच गए। बीजेपी उन्हें चुनाव में नहीं हरा सकी तो अब उनकी हत्या करवाना चाहती है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इस दौरान दिल्ली पुलिस की भी जमकर निंदा की। आप सांसद संजय सिंह ने तस्वीरें ट्वीट करते हुए ट्विटर पर लिखा ‘लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के निवास पर भाजपाई गुंडे हमला कर देते है और दिल्ली पुलिस उन्हें रोकने की जगह उनके साथ खड़ी दिखती है। भाजपाइयों याद रखना सबका हिसाब लिया जाएगा, ये लोकतंत्र है यहां जनता वक़्त आने पर तुम्हे वोट की लाठी से पीटेगी।’