Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

द कश्मीर फाइल्स में दिखें है रियल सीन्स, देखें 20 लोगों का कत्ल करने वाले बिट्टा कराटे का असली वीडियो

मुंबई

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) को जबरदस्त माउथ पब्लिसिटी मिल रही है। लोग सोशल मीडिया पर और आपस में फिल्म को लेकर चर्चा कर रहे हैं। कश्मीर में 1990 में हुए नरसंहार और कश्मीरी पंडितों के साथ दिल दहलाने वाले अत्याचार को कई लोग नहीं जानते। अब इस फिल्म के जरिये जान रहे हैं। मूवी को 2 दिन में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसमें कई ऐसे सीन्स दिखाए गए हैं जो आपको परेशान कर सकते हैं। फिल्म में जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के आतंकवादी बिट्टा कराटे का इंटरव्यू भी दिखाया गया है। उसका असली वीडियो  यूट्यूब पर है। फिल्म में बिट्टा कराटे एकदम सहज होकर हत्याएं करने की बात कुबूलता दिखा है। हकीकत में भी उसने बताया था कि करीब 20 लोगों का कत्ल किया था। इनमें ज्यादातर कश्मीरी पंडित थे।