Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

धमाकेदार हो सकती है LIC के IPO की लिस्टिंग, बढ़कर 90 रुपये हुआ प्रीमियम

नई दिल्ली

एलआईसी (LIC) के आईपीओ की शेयर बाजार में धमाकेदार लिस्टिंग हो सकती है। ग्रे मार्केट में लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (LIC) के शेयरों का बढ़ता प्रीमियम तो कम से कम इसी बात की ओर इशारा कर रहा है। ग्रे मार्केट में एलआईसी के शेयरों का प्रीमियम पिछले 3 दिनों में करीब 4 गुना बढ़ गया है। मार्केट पर नजर रखने वाले लोगों के मुताबिक, ग्रे मार्केट में फिलहाल LIC के शेयर 90 रुपये के प्रीमियम पर हैं, जो कि LIC आईपीओ के प्राइस बैंड से करीब 10 फीसदी ज्यादा है। LIC के आईपीओ का प्राइस बैंड 902-949 रुपये है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।