Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

धौलू चौधरी की गिरफ्तारी के बाद मिली जानकारी के आधार पर डीएसटी ने की कार्रवाई

श्रीगंगानगर

जिले की सदर थाना पुलिस ने चित्तौड़गढ़ पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर शुक्रवार को शहर के शंकर कॉलोनी इलाके में एक मकान पर दबिश देकर हथियार बरामद किए हैं। ये हथियार इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए यहां लाए गए थे।

चित्तौड़गढ़ में डीएसटी ने श्रीगंगानगर के सुखाड़िया नगर फायरिंग मामले में शामिल धौलू चौधरी की गिरफ्तारी की थी। पूछताछ में धौलू ने बताया कि उसने श्रीगंगानगर में शंकर कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश उर्फ बिट्‌टू को किसी वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार सप्लाई किए हैं। ये हथियार उसके घर पर हो सकते हैं।

पांच पिस्तौल और नौ मैगजीन बरामद

पुलिस टीम ने शुक्रवार को शंकर कॉलोनी में ओमप्रकाश उर्फ बिट्‌टू के घर छापा मारा। बिट्‌टू घर से फरार था। मकान से पांच अवैध ऑटोमैटिक पिस्तौल मैगजीन सहित बरामद हुए। इनके 32 बोर का होने का अनुमान है। इसके अलावा नौ एक्सट्रा मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर रणजीत सेवदा को सौंपी गई है।