Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नंबर वन बनने पर मोहम्मद रिजवान का आया रिएक्शन, ट्वीट करके लिखा- राजा, राजा होता है, कप्तान बाबर और मैं अलग नहीं हैं

नई दिल्ली

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने ICC मेन्स T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने हमवतन बाबर आजम को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान अपने नाम किया। रिजवान ने दुबई में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 57 गेंदों में 78 रन की दमदार पारी खेलने के बाद भारत के खिलाफ भी 51 गेंदों में 71 रन का योगदान दिया। जिसकी बदौलत वह 796 रेटिंग प्वाइंट्स से आगे निकलते हुए अपने करियर के बेस्ट 815 रेटिंग अकं हासिल किए और शीर्ष स्थान पर पहुंचे।

बाबर के बाद रिजवान टी20 इंटरनेशनल में बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंचने वाले केवल तीसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। बाबर कुल मिलाकर 1,155 दिनों तक तालिका में शीर्ष पर रहे हैं। इससे पहले मिस्बाह उल हक 20 अप्रैल 2008 से 27 फरवरी 2009 तक 313 दिनों के लिए शीर्ष पर रहे थे।”

टी20 में नंबर वन बल्लेबाज बनने के बाद भी रिजवान ये मानने को तैयार नहीं है कि वो टी20 क्रिकेट के किंग बन चुके हैं। उन्होंने अपने कप्तान बाबर आजम को अभी भी टी20 का किंग बताया है।