Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नशा न करेंगे, न करने देंगे: श्री श्री रवि शंकर

अहमदाबाद (वार्ता). गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में अहमदाबाद में बुधवार को आयोजित ड्रग फ्री इंडिया कार्यक्रम में आर्ट आॅफ लिविंग संस्था के प्रणेता आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर ने विभिन्न महाविद्यालयों से आए युवा छात्रों से संवाद किया और प्रतिज्ञा करवायी कि नशा न करेंगे, न करने देंगे।
श्री श्री रवि शंकर ने बताया कि गुजरात एक ऐसा प्रान्त है जिसमे गान, नृत्य, भोजन, संतोष, कला में जीवन व्यतीत करने की कला है, इसमें ही जीवन व्यतीत करना चाहिए। नशा करने से व्यक्ति लड़खड़ा जाता है, जो नशे से जूझ रहे है, वे दया के पात्र हैं। एक बच्चा नशा करता है, तो पूरे परिवार के संतोष को हड़प लेता है। यह देखकर नशा मुक्ति के लिये आवाज बुलंद करनी पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य हमारे युवा हैं। हमारे युवा मजबूत रहे, तो ही हमारा देश आगे बढ़ पायेगा। पिछले सात-आठ वर्षों में भारत उच्च स्थिति में पंहुचा है। आनंद की लहर उठानी चाहिए। भरत का भविष्य उज्जवल है अभी हम आर्थिक शक्ति में पांचवे पायदान पर पहुंचे है और पहले पर पहुंचने में कोई ज्यादा देर नहीं है, लेकिन हमे उससे पहले अपने घर को साफ रखना पड़ेगा। इसके लिए एक कदम है, नशा मुक्त भारत नशा करना है तो गान कला संगीत ध्यान योग सर्वश्रेष्ठ नशा है। नशा क्यों करतें है खालीपन दु:ख दर्द को दूर करने के लिए,ध्यान करने से इससे बहार आ सकते
हैं। उन्होंने सभी युवाओं से साथ आकर प्रत्येक यूनिवर्सिटी कॉलेज स्कूल मे यह अभियान चलाने की अपील की है।