Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नशे में धुत होकर कर रहे थे ड्यूटी, जनवरी 2021 से मार्च 2022 के बीच एयरपोर्ट पर पकड़े गए 84 कर्मचारी

नई दिल्ली |

जनवरी 2021 से मार्च 2022 के बीच 42 भारतीय हवाई अड्डों पर कुल 84 लोग ड्यूटी पर नशे की हालत में पाए गए। विमानन नियामक डीजीसीए के आंकड़ों से यह खुलासा हुआ। आंकड़ों के मुताबिक, 84 कर्मचारियों में से 54 (64 प्रतिशत) शराब की अनिवार्य जांच में नशे की हालत में पकड़े गए। शराब की जांच में फेल हुए कर्मचारियों में से कई को हवाई अड्डा संचालकों ने नौकरी पर रखा हुआ था, जबकि उनमें से कुछ को अन्य कंपनियों ने नौकरी पर रखा हुआ था जो हवाईअड्डे पर विभिन्न तरह के काम करती हैं।