मुंबई
बॉलीवुड की टैलेंटिड दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में अपना जलवा बिखेर रही हैं। दीपिका अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश अंदाज से सभी का दिल जीत रही हैं। दीपिका पादुकोण के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने मेहनत और काबिलियत से अपने लिए एक अलग और बड़ा मुकाम बनाया है। दीपिका पादुकोण ने फिल्मों के साथ ही साथ कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। हिमेश रेशमिया संग उनका म्यूजिक वीडियो तो खूब हिट हुआ था, लेकिन उनका एक वीडियो सॉन्ग ऐसा भी था, जो ज्यादा चर्चा में नहीं रहा। दीपिका का एक ऐसा ही वीडियो आज हम आपको दिखाते हैं, जो शायद आपने नहीं देखा होगा।