Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नाश्ते में देरी से गुस्साए ससुर ने बहू को मार दी गोली, मौत

मुंबई

महाराष्ट्र में एक शख्स ने देरी से नाश्ता मिलने पर अपनी बहू की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद से आरोपी ससुर फरार है और पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार दबिश डाल रही है। बताया जा रहा है कि देरी से नाश्ता मिलने से नाराज ससुर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉलवर से बहु के पेट में गोली मारी जिसके बाद परिवार वाले आनन-फानन में महिला को लेकर अस्पताल भागे जहां शुक्रवार को महिला ने दम तोड़ दिया। मामला महाराष्ट्र के ठाणे जिले के रबोड़ी इलाके का है। परिवार के लोगों ने रबोड़ी थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।