Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

निर्वासन में रह रहे तिब्बतियों पर नजर रखने के लिए चीन का नया तरीका, तिब्बती लोगों के फोन पर कर रहा कब्जा

ल्हासा

चीन ने निर्वासन में रह रहे तिब्बती लोगों पर नजर रखने के लिए नया पैंतरा अपनाया है। इसके लिए चीन तिब्बत में रह रहे लोगों के फोन पर कब्जा कर रहा है। चीन का मानना है कि जो लोग तिब्बत में रह रहे हैं वे उन लोगों के संपर्क में हैं जो निर्वासन में हैं। निर्वासन में रह रहे लोगों के संपर्कों वाले द्रगयाब काउंटी और चामडो में तिब्बतियों को कथित तौर पर उनके सेलफोन पर स्पाइवेयर स्थापित करने का आदेश दिया गया है ताकि उन पर कड़ी नजर रखी जा सके। 

जासूस स्पाइवेयर चीनी अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक नई निगरानी रणनीति है। धर्मशाला स्थित शोध समूह तिब्बत वॉच के अनुसार, तिब्बत में स्थानीय सूत्रों ने सेल फोन स्पाइवेयर के इस्तेमाल की पुष्टि की है जो निर्वासन में संपर्क करने वाले तिब्बतियों की सक्रिय रूप से निगरानी करता है। 

तिब्बत वॉच के एक शोधकर्ता पेमा ग्याल ने न्यूज पोर्टल फायुल को बताया, “चीन ने संबंधित व्यक्तियों के फोन में सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल को आक्रामक रूप से लागू किया है। तिब्बत में स्थानीय सूत्रों ने हमें बताया है कि अपने फोन पर वे जो भी कुछ करते हैं उस पर अधिकारी नजर रख रहे हैं। स्थिति इन क्षेत्रों में अत्यधिक संवेदनशील हो गई है। 2017 से 2021 तक, अब जो हुआ है वह यह है कि परिवारों को भी अपने प्रियजनों से संपर्क करना मुश्किल हो रहा है। अब सरकार को किसी पर भी संदेह है, जिसका बाहर कोई संपर्क है।”