Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

निवेश का मौका! कल से खुल रहा इस कंपनी का IPO

नई दिल्ली

अगर आप आईपीओ में निवेश के मौके तलाश रहे हैं तो आपके पास कल से एक शानदार मौका आ रहा है। दरअसल, कल डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म वेरंडा लर्निंग सॉल्यूशंस (Veranda Learning Solutions) का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। निवेशक इस IPO में 31 मार्च तक पैसे लगा सकेंगे। इस इश्यू के लिए प्राइस बैंड ₹130-137 प्रति शेयर रखा गया है। बता दें कि कंपनी का आईपीओ ₹200 करोड़ का है। इस ऑफर में 200 करोड़ रुपये का नया इश्यू शामिल हैं।