जंक्शन स्थित कॉन्सेप्ट क्लासेज में हुआ कार्यक्रम हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नीट और आईआईटी परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं का शुक्रवार को जंक्शन स्थित कॉन्सेप्ट क्लासेज में सम्मान किया गया। इस दौरान कोचिंग क्लासेज स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने चयनित छात्र-छात्राओं के रंग-गुलाल लगाकर खुशी मनाई। इस मौके पर कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने भी नीट व आईआईटी परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं से बात कर काफी कुछ सीखा। इस मौके पर कॉन्सेप्ट क्लासेज के संचालक सतनाम सिंह खोसा ने बताया कि उनके संस्थान के चार विद्यार्थियों का चयन नीट परीक्षा-2022 में हुआ है। इनमें जगदीप सिंह, चेतना, दीपक घोड़ेला व खुशी शामिल हैं। वहीं आईआईटी एडवांस में देवेश सुथार का चयन हुआ है। देवेश की आॅल इंडिया 993वीं रैंक रही। वहीं दीक्षा नारंग ने राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोग्राम की काउंसलिंग में ईडब्ल्यूएस गर्ल्स कैटेगरी में प्रथम रैंक हासिल की है। इन छात्र-छात्राओं ने पूरे हनुमानगढ़ जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोग्राम की रैंक का निर्धारण आईआईटी मेन्स व 12वीं परीक्षा के अंकों के आधार पर किया जाता है। नीट परीक्षा 2022 में चयनित जगदीप सिंह बराड़ ने बताया कि उसने 11वीं व 12वीं फाउंडेशन की तैयारी कॉन्सेप्ट क्लासेज से की थी। इसके बाद उसने आॅनलाइन क्लासेज भी कॉन्सेप्ट से जारी रखी। उसने नीट परीक्षा 2022 में 650 अंक लेकर एयर 4049 रैंक हासिल की। वह कॉन्सेप्ट क्लासेज संचालक सतनाम सिंह खोसा सहित अन्य स्टाफ की बदौलत ही इस मुकाम तक पहुंच पाया है। जगदीप सिंह बराड़ ने क्लासेज में अध्ययनत छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि वे अनुशासन में रहकर अपने प्रयास लगातार जारी रखें। एक दिन सफलता आपके कदम चूमेगी। इस मौके पर सेंटर हैड ललित भटेजा, श्रवण यादव, पूनम कुमावत, बजरंग सिंह, जगमीत सिंह, विशाल सहारण, जयकिशन, पिंकी, तलविन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।