नई दिल्ली
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार हो चुका है। मुंबई के विले पार्ले एरिया में स्थित पवन हंस श्मशान घाट में बप्पी दो को अंतिम विदाई दी गई है। बेटे बप्पा ने बप्पी दा को मुखाग्नि दी और इस दौरान वहां मौजूद हर किसी की आंख नम हो गई? बता दें कि डिस्को किंग के नाम से मशहूर बप्पी लहरी का इलाज पिछले 1 महीने से चल रहा था लेकिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी थी। वह स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से जूझ रहे थे। बीते मंगलवार को हालत नाजुक होते ही उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में ही इलाज के दौरान बप्पी दा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बप्पी लहरी का निधन OSA नाम की बीमारी के चलते हुआ है। अजय देवगन, अक्षय कुमार और अनुपम खेर समेत बॉलीवुड के तमाम सितारों ने बप्पी लहरी के निधन पर शोक जताया है। आज पवन हंस श्मशान घाट पर जान कुमार सानू, मीका सिंह, अभिजीत भट्टाचार्य, अलका याग्निक, भूषण कुमार, शक्ति कपूर और विद्या बालन समेत कई सितारे बप्पी दा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे।