चंडीगढ़
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी और बेटी भी चुनाव प्रचार में शामिल होंगी। 20 फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के समर्थन में वोट मांगने के लिए दोनों शुक्रवार को धूरी सीट का दौरा करेंगी। मान धूरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।