Monday, July 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पंजाब में किसान आन्दोलन के चलते श्रीगंगानगर-दिल्ली सहित कई गाड़ियां रद्द

श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। पंजाब में किसानों द्वारा शुरू किए गए रेल रोको आन्दोलन के चलते अंबाला मण्डल पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। ऐसे में श्रीगंगानगर से पंजाब होते हुए दिल्ली, ऋषिकेश सहित अन्य राज्यों के लिए संचालित होने वाली गाड़ियों को आंशिक रद्द या रद्द किया गया है। रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी अनुसार उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल में किसान आंदोलन के कारण गाड़ी संख्या 19611, अमृतसर-अजमेर रेल सेवा, गाड़ी संख्या 12482, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेल सेवा और गाड़ी संख्या 04756 श्रीगंगानगर-बठिंडा रेल सेवा को 30 सितम्बर को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावार गाड़ी संख्या 14029 श्रीगंगानगर-दिल्ली रेल सेवा को आंशिक रद्द किया गया है। ऐसे में यह गाड़ी 30 सितम्बर को हिसार से संचालित होगी जिसके चलते यह रेल सेवा श्रीगंगानगर-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14730 फाजिल्का-रेवाड़ी रेल सेवा फाजिल्का-बठिंडा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04706 जयपुर-श्रीगंगानगर रेल सेवा को भी 30 सितम्बर को रद्द किया गया है। जबकि शुक्रवार को कई गाड़ियों के रद्द और आंशिक रद्द होने के कारण लोगों को मजबूरन बसों में अधिक पैसे खर्च कर सफर करना पड़ा।