टिब्बी (सीमा संदेश न्यूज)। समीपवर्ती सुरेवाला गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को प्रधानाचार्य गुरचरण सिंह ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान छात्रों ने लंबी कतार में पंक्तिबद्ध खड़े होकर प्रधानाचार्य गुरचरण सिंह का स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद लिया। विद्यालय स्टाफ ने प्रधानाचार्य का माला पहनाकर स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रधानाचार्य गुरचरण सिंह ने स्टूडेंट्स और विद्यालय स्टाफ का आभार जताया। उन्होंने कहा की वे सदैव विद्यार्थियों के हित में काम करेंगे और शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन हो इसकेे लिए सभी शिक्षकों को साथ लेकर काम करेंगे। गौरतलब है कि चार वर्ष पूर्व सुरेवाला के स्कूल ने प्रदेश भर की रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त कर चुका है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह विद्यालय की अपने आप में खास पहचान है।