Saturday, September 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पश्चिमी देशों के बैन के बाद रूस की कंपनियों से SBI ने रोका कारोबार, प्रतिबंध का है डर

नई दिल्ली

रूस की कंपनियों पर पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के बाद भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने भी बड़ा फैसला लिया है। भारतीय स्टेट बैंक ने ऐसी सभी रूसी कंपनियों से लेनदेने रोक दिया है, जिन पर पश्चिमी देशों ने बैन लगाया है। सूत्रों का कहना है कि एसबीआई को लगता है कि इन कंपनियों से लेनदेन करने पर उस पर भी बैन लग सकता है। इस संबंध में एसबीआई ने एक सर्कुलर भी जारी किया है। इस सर्कुलर में कहा गया है कि अमेरिका, यूरोपियन यूनियन और संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से जिन कंपनियों, बैंकों, बंदरगाहों पर रोक लगाई गई है, उनके साथ किसी भी तरह का ट्रांजेक्शन नहीं किया जाएगा।