श्रीगंगानगर . वनरक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन दोनों पारियों में 27 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड रहे। पहली पारी में 11 हजार 576 और दूसरी पारी में 16320 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे। पहली पारी में 54 प्रतिशत तथा दूसरी में पचास प्रतिशत कैंडिडेट ही उपस्थित हुए। पहली पारी में रजिस्टर्ड 11 हजार 576 कैंडिडेट्स में से 6268 ही परीक्षा देने पहुंचे। शेष 5308 कैंडिडेट एब्सेंट रहे। वहीं दूसरी पारी में रजिस्टर्ड 16320 कैंडिडेट्स में से 8192 उपस्थित रहे। 8128 ने परीक्षा नहीं दी।
जिले में सभी सेंटर्स पर सुबह से कैंडिडेट्स पहुंचने लगे। जहां एक ओर कैंडिडेट्स तैयारियों में जुटे थे वहीं पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता प्रबंध किए थे। हर सेंटर के बाहर दो से तीन पुलिसकर्मी व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे।