Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पहली बार सम्पन्न हुए चुनावों में भीम निवाद फिर बने अध्यक्ष

  • कई दिनों से चल रही थी व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए गहमागहमी
    गोलूवाला (सीमा सन्देश न्यूज)।
    स्थानीय व्यापार मंडल के इतिहास में पहली बार हुए चुनावों में व्यापारियों ने निवर्तमान अध्यक्ष भीम निवाद को ही फिर अपना नया अध्यक्ष चुना है। गुरुवार को संपन्न हुए व्यापार मंडल चुनाव में भीम निवाद ने अपने प्रतिद्वंद्वी राकेश ढाका को 4 वोटों से परास्त कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। गुरुवार सुबह 10 बजे शुरू हुई मतगणना में व्यापारियों ने खासा उत्साह दिखाया और लगभग 1 बजे तक ही सभी व्यापारियों ने वोट पॉल कर दिए। उसके बाद 3 बजे शुरू हुई मतगणना करीब आधे घण्टे तक चली जिसमें भीम निवाद को 92 व राकेश ढाका को 88 वोट मिले तथा 1 वोट निरस्त घोषित किया गया वहीं एक मतदाता ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया। विजयी घोषणा की खबर सुनते ही व्यापार मंडल के बाहर खड़े भीम निवाद समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए विजयी जुलूस निकाला। जीत के बाद व्यापार मंडल पहुंचे नवनिर्वाचित अध्यक्ष भीम निवाद को चुनाव अधिकारियों ने प्रमाण पत्र सौंपा। समर्थको ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर व मिठाइयां बांटकर एक दुसरे को बधाईयां दी। वहीं एहतियात के तौर पर एएसआई धर्मपाल व कैंचियां चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार दल बल के साथ पूरा दिन व्यापार मंडल में मौजूद रहे। ज्ञात रहे 1980 में गठित इस व्यापार मंडल में हर वर्ष सर्व सहमति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाता है लेकिन इस वर्ष अध्यक्ष पद के लिए कई दिनों तक काफी गहमा गहमी चलती रही। यहां तक कि पहले 3 सितंबर को चुनावों की तारीख़ भी घोषित कर दी गयी लेकिन एक गुट ने इस चुनाव का बहिष्कार कर दिया और चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही विवादों की भेंट चढ़ गयी। उसके बाद पीलीबंगा एसडीएम रंजीत कुमार व गोलूवाला नायब तहसीलदार सूर्यकांत स्वामी ने मध्यस्थता कर मामले का पटाक्षेप कर दिया। इसके बाद ही 8 सितंबर को चुनाव हुए और व्यापारियों ने एक बार फिर से निवर्तमान अध्यक्ष भीम निवाद को ही अध्यक्ष के लिए चुना।