Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पहली बार 2 टर्म में होगी सीबीएसई परीक्षा, सर्कुलर का इंतजार

सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर।
आरबीएसई की कक्षा 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 26 व 31 मार्च से शुरू हो चुकी हैं और सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। वहीं अन्य कक्षाओं के विद्यार्थी प्रमोट होकर अगली कक्षाओं में चले गये हैं। ज्ञात रहे कि कोरोना महामारी के कारण इन बोर्ड कक्षाओं का पाठ्यक्रम 30 प्रतिशत तक कम कर दिया गया था। वहीं बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गये हैं। 26 अप्रैल से शुरू होने वाली परीक्षाएं 15 जून को सम्पन्न होंगी।