Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नहीं दिए पैसे तो बीच में PSL छोड़ स्वदेश लौटा ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

नई दिल्ली

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स फॉकनर ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2022) को बीच में छोड़कर स्वदेश लौटने का फैसला लिया है। यह फैसला उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा अनुबंध के भुगतान ना किए जाने की वजह से लिया है। फॉकनर ने इसी के साथ पीसीबी पर आरोप लगाए कि वह उनसे झूठ बोलते रहे।

पीएसएल छोड़ने की जानकीरी अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर देते हुए फॉकनर ने लिखा “मैं पाकिस्तान क्रिकेट प्रशंसकों से माफी मांगता हूं। लेकिन दुर्भाग्य से मुझे पिछले 2 मैचों से हटना पड़ा और पीसीबी द्वारा मेरे अनुबंध/भुगतान का सम्मान नहीं करने के कारण पीएसएल छोड़ना पड़ा। मैं यहां पूरे समय रहा हूं और वह लगातार मुझ से झूठ बोलते रहे।”