नई दिल्ली
पाकिस्तान की इमरान सरकार में महंगाई सातवें आसमान पर है। बीते दिनों ही पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की गई। अब किचन के सामान भी महंगे कर दिए गए हैं। घी और खाना पकाने के तेल निर्माताओं ने अपने उत्पाद की कीमतों में कम से कम 12 रुपये प्रति किलो की वृद्धि करने का फैसला किया है। इन निर्माताओं ने बढ़ोतरी के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद्य तेल की बढ़ती दरों का हवाला दिया है।