नई दिल्ली
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के सियासी भविष्या का आज यानि शनिवार को फैसला होने जा रहा है। अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले खान ने मुल्क की जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समर्थकों से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की अपील की है। रविवार को नेशनल असेंबली में डिप्टी स्पीकर ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने संसद के फैसले को पलट दिया है। खान ने अदालत के इस फैसले पर भी निराशा जाहिर की।