Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पाकिस्तान सुपर लीग 2022 में चमका धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट, अफगानी बल्लेबाज का वीडियो वायरल

नई दिल्ली

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2022 में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट का जलवा देखने को मिला। हेलिकॉप्टर शॉट को धोनी का सिग्नेचर शॉट कहा जाता है और पीएसएल 2022 में इस्लामाबाद युनाइटेड और पेशावर जल्मी के बीच रविवार को खेले गए मैच में वही शॉट देखने को मिला। इस्लामाबाद युनाइटेड की ओर से खेल रहे अफगानिस्तानी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज ने ऐसा हेलिकॉप्टर शॉट जड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।