Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पायलट- गहलोत के मंत्री चांदना की लड़ाई से गुर्जर राजनीति किस करवट बैठेगी

जयपुर

राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जुटी कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर धरातल पर आ गई है। अजमेर के जूता कांड के बाद कांग्रेस सचिन पायलट और गहलोत के खेलमंत्री अशोक चांदना आमने-सामने हो गए है। खेलमंत्री ने खुलकर सचिन पायलट पर गुटबाजी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। चांदना का कहना है कि सचिन पायलट के इशारे पर ही कांग्रेस नेताओं की सभाओं में पायलट जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं। जानकारों का मानना है कि प्रदेश के दो बड़े गुर्जन नेताओं की खींचतान का असर विधानसभा चुनाव पर पड़ सकता है। गुर्जरों का ध्रुवीकरण सीएम गहलोत को मुश्किल में डाल सकता है। 2018 के विधानसभा चुनावों में गुर्जर मतदाताओं ने कांग्रेस का साथ दिया था, लेकिन उस साथ के पीछे कहीं ना कहीं गुर्जर समाज की यह सोच थी कि सचिन पायलट प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और लोकसभा चुनाव में गुर्जर मतदाता कांग्रेस से छूटता हुआ दिखाई दिया। सचिन पायलट को सीएम नहीं बनाने पर गुर्जरों की नाराजगी कांग्रेस को भारी पड़ सकती है।