नई दिल्ली
अपने पार्टनर को खुश देखना एक अद्भुत एहसास है। कुछ ही दिनों में वेलेंटाइन वीक की शुरुआत होने वाली है, ऐसे में अगर आप किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो यकीनन किसी ऐसी जगह की तलाश में होंगे जहां आप अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकें। आप चाहें तो अपने पार्टनर के साथ किसी अच्छी सी जगह पर चुन कर उन्हें प्रपोज कर सकते हैं। ऐसे में आज हम बता रहे हैं दिल्ली के पास शानदार डेटिंग प्लेस के बारे में, जहां आप अपने पार्टनर से प्यार का इजहार कर सकते हैं। ऐसा करने से यकीनन आपका पार्टनर इम्प्रेस हो जाएगा।
1) मुनस्यारी
मनमोहक वादियों और नेचुरल सुंदरता रोमांस का शानदार महौल देने में कामयाब होता है। दिल्ली से मुनस्यारी की दूरी छह सौ किलोमीटर है।अपने पार्टनर से दिल की बात कहने के लिए इससे अच्छी जगह हो ही नहीं सकती। इस जगह पर अपने पार्टनर के लिए एक अच्छी सी लोकेशन प्लान करें और फिर प्रपोज करें।
2) धर्मकोट
पार्टनर को प्रपोज करने के लिए हिमाचल में बसा छोटा सा पर्यटन स्थल धर्मकोट बेस्ट प्लेस है। इस खूबसूरत जगह पर आप कैंपिं*ग और ट्रैकिंग के लिए जा सकते हैं। भीड़-भाड़ से दूर ये जगह पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए बेहतरीन है। मैक्लॉडगंज से ये जगह करीब 14 किलोमीटर दूर है।
3) देहरादून
दिल्ली से कुछ देर की दूरी पर मौजूद देहरादून भी बेहतरीन जगहों में से एक है। अच्छे मौसम में किसी खूबसूरत से कैफे या रेस्तरां में अपने पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं।