नई दिल्ली
अक्सर शादी या रिलेशनशिप में एक दौर ऐसा आ जाता है जब कपल की एक दूसरे से खटपट होने लगती है। कई बार आपके अपने पार्टनर से विचार या पसंद मेल नहीं खाते। आप एक दूसरे से बहस करने लगते हैं या अक्सर लड़ाई हो जाया करती है। इस तरह की नौबत आने पर आप अपने रिश्ते के खूबसूरत एहसास को भूलने लगते हैं। हो सकता है आपकी इन्हीं लड़ाई झगड़ों के कारण आप दूर हो जाएं लेकिन तब आपको अपनी इन्हीं छोटी छोटी लड़ाई पर पछतावा होता है और अपने पार्टनर की याद आने लगती है। लेकिन कई बार इन छोटी छोटी लड़ाई के कारण रिश्ते खराब हो सकते हैं। क्या आप भी अपने रिश्ते के उसी दौर में हैं? क्या जब भी आप अपने पार्टनर से मिलते हैं तो अक्सर लड़ाई हो जाती हैं या एक दूसरे से आप रूडली बात करते हैं? अगर ऐसा आपके भी रिश्ते में होने लगा है तो वक्त रहते कुछ आसान से टिप्स को अपनाकर इन लड़ाई झगड़ों से दूर होकर आप अपने रिश्ते को बचा सकते हैं।