Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पालिकाध्यक्ष के खिलाफ धरने का मामला:धरनास्थल पर किया गया भ्रष्टाचारी भजनों का सत्संग

सूरतगढ़. सूरतगढ़ नगरपालिका के चेयरमेन मास्टर ओमप्रकाश कालवा के खिलाफ सुभाष चौक पर लगाए गए धरने के 46वें दिन आज भ्रष्टाचार संबंधी भजनों का सत्संग किया गया। धरना स्थल पर किसान नेता और पार्षद प्रतिनिधि अमित कल्याणा के साथ पूर्व पालिका अध्यक्ष इंजीनियर बनवारीलाल मेघवाल, नगरपालिका के मौजूदा उपाध्यक्ष सलीम मोहम्मद कुरैशी, कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष और पार्षद परसराम भाटिया, दुलाराम डूडी, सुगनपूरी, रेवंतराम आदि अनेक जनों ने धरना स्थल पर अध्यक्ष कालवा पर रचित भ्रष्टाचार के भजनों की प्रस्तुतियां देते हुए प्रदर्शन किया।

किसान नेता अमित कल्याणा ने बताया कि पालिका अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश कालवा पर सीवरेज निर्माण कार्य के बदले किए गए करोड़ों रुपए के भुगतान में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, जिसे लेकर सिटी थाना में पूर्व पालिका अध्यक्ष इंजीनियर बनवारीलाल मेघवाल की ओर से मामला दर्ज करवाया गया था। उनकी मांग है कि इस प्रकरण की निष्पक्षता से जांच हो और साथ ही जांच होने तक उन्हें पद से हटाया जाए। उनके कार्यकाल में बने पट्टों की उच्च स्तरीय जांच समेत अन्य मांगे शामिल है। इस मामले को लेकर वो बीते 46 दिन से लोगों के सहयोग से धरना दे रहे हैं।

सत्संग कार्यक्रम के दौरान धरना स्थल पर महावीर छिंपा, ब्राह्मण समाज के प्रभारी जितेंद्र शर्मा, रेवंत राम सोनगरा, कीर्ति कुमार शर्मा, सुरेश कुमार मेघवाल, लीलाधर फौजी, नरेंद्र शर्मा, गोपीराम, गणेशाराम, राजेंद्र नंदीवाल, रमेश मिश्रा, रामदास गुप्ता, सलविंदर सिंह, राजाराम मेघवाल, मांगीलाल मेघवाल समेत अन्य जन मौजूद रहे।