ट्रैजेडी क्वीन के नाम से मशहूर मीना कुमारी की आज पुण्यतिथि है। महज 39 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मीना कुमारी ने बाल कलाकार के तौर पर फिल्मों में काम करना शुरू किया। इसके बाद उन्हें फिल्मों में सहायक भूमिकाएं भी कीं। तब तक उन्हें एक हिट फिल्म की जरूरत थी। फिल्म ‘बैजू बावरा’ ने मीरा कुमारी की किस्मत बदल दी इसमें वह मुख्य किरदार में थीं। हिन्दी सिनेमा जगत में इसके बाद उनके लिए रास्ते आसान हो गए। उन्होंने अपने करियर में करीब 90 फिल्में की हैं। मीना कुमारी की मुख्य फिल्मों में ‘साहिब बीवी और गुलाम’, ‘परिणीता’, ‘शारदा’, ‘दिल अपना और प्रीत पराई’, ‘दिल एक मंदिर’ और ‘पाकिजा’ सहित अन्य हैं। आज मीना कुमारी की पुण्यतिथि पर बताते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स।
1.मीना कुमार जब पैदा हुईं तब उनके पिता चाहते थे बेटा हो। जब वह पैदा हुईं तो उनके पिता उन्हें एक अनाथालय में छोड़ आए थे। हालांकि कुछ ही घंटों बाद उनका मन बदल गया और वह उन्हें वापस ले आए। 4 साल की उम्र से मीना कुमारी ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। उनकी पहली फिल्म विजय भट्ट की ‘लेदरफेस’ थी।
2.मीना कुमारी का असली नाम महजबीन बानो था। फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर बेबी मीना के नाम से जानी जाती थीं।
3.मीना कुमार का संबंध प्रसिद्ध कवि रविंद्रनाथ टैगोर के साथ था। उनकी नाम हेम सुंदरी टैगोर और रविंद्रनाथ टैगोर के कजिन रिश्तेदार थे। हालांकि उनका क्या रिश्ता था इस बारे में सटीक जानकारी नहीं है।
4.मीना कुमारी ने बिमल रॉय के साथ फिल्म ‘परिणीता’ में काम किया था जिसके बाद वह ‘देवदास’ में पारो के रूप में पहली पसंद थीं लेकिन फिल्म के लिए उनकी डील असफल हो गई। उस वक्त कमाल अमरोही की फिल्मों में मीना कुमारी की दिलचस्पी थी।
5.हिन्दी सिनेमा जगत में ऐसी हिट जोड़ियां रहीं हैं जिन्होंने साथ में कई फिल्मों में काम किया। मीना कुमारी और अशोक कुमार ने 15 फिल्में साथ की थीं।
6.’मेरे अपने’ की शूटिंग के दौरान मीना कुमारी बहुत बीमार पड़ गई थीं। इस फिल्म का गाना ‘रोज अकेली आए’ को लता मंगेशकर ने गाया और गुलजार ने लिखा। गाना मीना कुमारी पर फिल्माया जाना था जो कि नहीं हो पाया। असल में यह उनकी आखिरी फिल्म थी जिसकी शूटिंग उन्होंने की थी।
7.बहुत से लोगों को जानकर हैरानी होगी कि मीना कुमारी को कैमरे पर रोने के लिए कभी ग्लिसिरीन की जरूरत नहीं पड़ती थी।
8.मीना कुमारी ने 1952 में निर्माता-निर्देशक कमाल अमरोही के साथ गुपचुप तरीके से शादी की। उनके पिता इस शादी के लिए तैयार नहीं थे क्योंकि कमाल पहले से शादीशुदा थे और उनके 3 बच्चे भी थे।
9.कमाल अमरोही से अलग होना मीना कुमारी के लिए एक सदमे की तरह था। इस वजह से उन्हें शराब की लत लग गई। उन्हें नींद नहीं आती थी और नींद की गोलियां लेनी पड़ती थीं।
10.ज्यादा शराब पीने की वजह से उनके लीवर पर असर पड़ा और उन्हें लीवर सिरोसिस नाम की बीमारी हो गई। इलाज के लिए वह लंदन और स्विटजरलैंड भी गईं। थोड़ा ठीक होने पर मीना कुमार देश लौटीं लेकिन अब वह पहले से काफी कमजोर हो गई थीं। अपनी मौत से दो दिन पहले वह कोमा में चली गई थीं और 31 मार्च 1971 को उनका निधन हो गया।