नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी दिल्ली में बनाए गए ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ (Pradhanmantri Sanghralaya) का उद्घाटन 14 अप्रैल को करेंगे। इस संग्रहालय में देश के पिछले सभी प्रधानमंत्रियों के कार्यों और योगदान का प्रदर्शन किया जाएगा। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा प्राप्त किए गए उन कई उपहारों को भी यहां प्रदर्शित किया जाएगा, जो अभी तक नेहरू म्यूजियम का हिस्सा नहीं हैं।
‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ का उद्घाटन भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के दिन होगा। संग्रहालय पीएम मोदी का एक समावेशी प्रयास है, जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को हमारे सभी प्रधानमंत्रियों के नेतृत्व, दूरदृष्टि और उपलब्धियों के बारे में जागरूक और प्रेरित करना है।