मोगा : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला सहित 5 नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इस संबंधी जानकारी एस.एस.पी. जे एलन ने प्रेस कॉन्फ्रैंस के जरिए दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने ज्वाइंट टीम के साथ गांव कोकरी कलां से जलालाबाद पूर्वी की और जाने रोड पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान उन्होंने सूचना के आधार पर एक बोलैरों गाड़ी की चैकिंग की। तलाशी लेने पर इसमें से 2 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया उसके बाद उनके घरों में छानबीन की गई। आरोपियों ने अपने घर के कमरें में तहखाना बनाया हुआ था। पुलिस ने कमरे की टाइलें उखाड़ देखी तो उसके नीचे तहखाना था, जहां से 2 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद हुआ। इसके बाद घर में खड़ी गाड़ी से 1 क्विंटल चूरा पोस्त जब्त किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने 4 गाड़ियों जिनमें बोलैरो कैपर,आई-20, इनोवा कार, टाटा इंडिगो कार को कब्जे में लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सरबीज सिंह, उसकी पत्नी अमरो बाई और दूसरी पत्नी जीत कौर, बलवीर सिंह, संदीप सिंह सभी निवासी कोकरी कलां के रूप में हुई है। जांच दौरान पता चला कि आरोपी पिछले 6 सालों से नशा तस्करी का काम करते आ रहे हैं और उन्होंने इनोवा गाड़ी पर दिल्ली का फर्जी नंबर लगाया हुआ था। पुलिस ने शनिवार बाद दोपहर इन सबको अदालत में पेश करके 5 दिनों का रिमांड हासिल कर लिया है।