Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पुलिस स्टेशन में रेप आरोपी से 1.40 लाख रिश्वत ली:हेड कॉन्स्टेबल को रंगे हाथों पकड़ा

बानसूर (अलवर). राजस्थान पुलिस का एक बार फिर शर्मनाक चेहरा सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने पुलिस स्टेशन में 1.40 लाख की रिश्वत लेते एक हेड कॉन्स्टेबल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। रिश्वत रेप के आरोपी से ली जा रही थी। इस केस में स्टेशन एसएचओ और रीडर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
मामला अलवर के बानसूर पुलिस स्टेशन का है। एसीबी अलवर एएसपी विजय कुमार मीणा ने बताया कि एक अगस्त को उन्हें हेड कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार चौधरी, एसएचओ रविंद्र सिंह कविया के खिलाफ रिश्वत मांगने को लेकर शिकायत मिली थी।
परिवादी महिला मुकेश देवी निवासी हरसोली (कोटकासिम) के अनुसार कविया ने थाने में उसके पति सतीश कुमार को अवैध रूप से पिछले 17 दिनों से थाने में बैठा रखा है। पति को गिरफ्तार नहीं करने और केस रफा-दफा करने को लेकर उससे 1 लाख 50 हजार की रिश्वत मांगी जा रही है।