मुंबई
पूनम पांडे इस वक्त रियलिटी शो ‘लॉकअप’ (LockUpp) में नजर आ रही हैं। शो में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं। उन्होंने अपने पति सैम बॉम्बे पर मारपीट का आरोप लगाया था। अब सैम बॉम्बे ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने अपना पक्ष रखा है। सैम ने कहा उन्होंने अपने हनीमून पर हिंसा की शुरुआत नहीं की थी। अगर उन्हें ऑफर मिलता है तो वह पूनम के साथ लॉकअप में शामिल होने के लिए तैयार हैं। पूनम और सैम ने सितंबर 2020 में शादी की थी। दोनों हनीमून के लिए गोवा गए थे जहां पूनम ने सैम पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। आरोपों के बाद उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया था।