Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रत्येक पात्र को मिले फ्लेगशिप योजनाओं का लाभ : डॉ. नीरज

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश न्यूज)। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने कहा कि फ्लैगशिप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, जिससे राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को इनका त्वरित लाभ मिल सके। संभागीय आयुक्त गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के चारों जिलों में फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत और अधिक प्रभावी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के तहत दवा वितरण काउंटरों का औचक निरीक्षण करें तथा दवा वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता मिले तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कोटपा एक्ट के प्रावधानों का सघन प्रचार प्रसार करने तथा उल्लंघन पाए जाने पर चालान सहित अन्य कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत शत-प्रतिशत परिवारों का पंजीकरण सुनिश्चित करवाने तथा राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।