Thursday, April 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रदेश में जनता तो क्या मंत्री-विधायक सुरक्षित नहीं

कोटा. राजस्थान में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। आम जनता तो यहां मंत्री, विधायक सुरक्षित नहीं है। राज्य के एक मंत्री ने कानून व्यवस्था की हकीकत बयां कर दी, तो उसे चंद घंटों में बर्खास्त कर दिया गया। यह बात शनिवार को केंद्र सरकार के कानून एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने यूआईटी आॅडिटोरियम में रोजगार मेले के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कही।
उन्होंने कहा, राज्य में कानून की िस्थति विकट है। महिला व दलितों पर अत्याचार हो रहे है। अत्याचार की हालत यह है कि थानों और स्कूलों में दुष्कर्म हो रहे है। इससे पहले ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा पर भी हमला हो चुका है, वे खुद स्वीकार कर चुकी है कि जनता तो क्या वे खुद इस कांग्रेस राज में सुरक्षित नहीं है।
कुसी को खुद पर हावी न होने दें
रोजगार मेले के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए मंत्री मेघवाल ने नवनियुक्त कर्मचारियों को कहा कि वे लोगों की सेवा करें और पांच ज्ञान इन्द्रियों व पांचों इन्द्रियों का सकारात्मक उपयोग कर काम करने की बात कही। उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से कहा कि आप कुर्सी (पद) को अपने पर हावी न होने दें।
आपके पास मंत्री, विधायकों के फोन आएंगे…
उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से कहा कि आप लोगों के पास जनप्रतिनिधियों फोन भी आएंगे। लोग अपनी समस्या लेकर उनके पास पहुंचते है। यह लोकतांत्रिक प्रकिया का हिस्सा है। ऐसे में लोगों के वाजिब काम करें। कई बार ऐसा होता है कि वाजिब काम भी नहीं होते। यह ठीक नहीं है।
आमजन तक सरकारी कर्मचारी पहुंचाते है योजनाओं का लाभ
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम आदमी तक सरकारी अधिकारी व कर्मचारी ही पहुंचाते है। ऐसे में लोगों के लिए दिल से काम करें। हो सकता है आपके थोड़े से प्रयास से किसी का जीवन बदल जाए। मोदी ने कहा कि सरकार ने पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से नियुक्तियां की है। इस दौरान उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर 70146 युवाओं को वर्चुअली नियुक्तियां दी। इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने 188 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।
कर्मयोगी पोर्टल से मिलेगा ज्ञान
नवनियुक्त कर्मचारियों व अधिकारियों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक आॅनलाइन मॉड्यूल ह्यकर्मयोगी प्रारंभह्ण के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है। जहां 580 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम ‘एनी वेयर एनी डिवाइस’ शिक्षण प्रारूप के रूप में उपलब्ध कराए गए हैं।
इन विभागों में हुई नियुक्तियां
नए कर्मचारी राजस्व विभाग, वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, जल संसाधन विभाग, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग और गृह मंत्रालय सहित सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में नियुक्त किए गए।